Skip to main content

आरबीआई ने Twitter पर बनाया विश्व रिकॉर्ड, फालोअर्स की संख्या 10 लाख के पार



दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है. 


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. यह उपलब्धि हासिल करने वाला रिजर्व बैंक दुनिया का पहला मौद्रिक प्राधिकरण हो गया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का अलग ट्विटर हैंडल है. इस पर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है.

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर दस लाख फॉलोअर्स (Twitter followers) के साथ कम मौद्रिक ताकत वाले भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है. इस तरह ट्विटर (Twitter account) पर रिजर्व बैंक सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक हो गया है.


दुनिया का पहला बैंक👇🇮🇳


रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक उसके फॉलोअर्स की संख्या 27 सितंबर 2020 को 9.66 लाख थी, जो 22 नवंबर 2020 को 10,00,513 हो गई. हालांकि, रिजर्व बैंक अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में ट्विटर से काफी देर से जुड़ा है, लेकिन उसने सबसे तेजी से यह कामयाबी हासिल की है.


ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या


दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है. वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 5.91 लाख है. अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर (Twitter) से जुड़ा था. ईसीबी (यूरोपीय केंद्रीय बैंक) अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है.


यह बैंक दूसरे स्थान पर


इस सूची में मेक्सिको का केंद्रीय बैंक दूसरे स्थान पर है. ट्विटर पर उसके फॉलोअर्स की संख्या 7.74 लाख है. बैंक ऑफ इंडोनेशिया 7.57 लाख फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है. फेडरल रिजर्व चौथे स्थान पर और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) पांचवें स्थान पर है.


सूची में छठे स्थान पर सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील है. ट्विटर पर उसके फॉलोअर्स 3.82 लाख है. बैंक ऑफ इंग्लैंड 3.17 लाख फॉलोअर्स के साथ सातवें स्थान पर, बैंक ऑफ कनाडा 1.80 लाख फॉलोअर्स के साथ आठवें स्थान पर, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान 1.16 लाख फॉलोअर्स के साथ नौवें स्थान पर और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया 49,200 फॉलोअर्स के साथ दसवें स्थान पर है.


पृष्ठभूमि


मार्च 2019 में ट्विटर पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के फॉलोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च 2020 में दोगुना से अधिक होकर 7,50,000 हो गई. कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए सात सप्ताह के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

काहि महत्वाची कलमे

1. राष्ट्रपती - 52 2. उपराष्ट्रपती- 63 3. राज्यपाल -155 4. पंतप्रधान - 74 5. मुख्यमंत्री - 164 6. विधानपरिषद - 169 7. विधानसभा - 170 8. संसद - 79 9. राज्यसभा - 80 10. लोकसभा - 81 11. महालेखापरीक्षक :- 148 12. महाधिवक्ता - 165 13. महान्यायवादी - 75 14. महाभियोग - 61 15. केंद्रीय लोकसेवा आयोग - 315 16. निवडणुक आयोग - 324 17. सर्वोच्च न्यायालय - 124 18. उच्च न्यायालय- 214 19. जिल्हा न्यायालय- 233 20. राष्ट्रीय आणिबाणी - 352 21.राष्ट्रपती राजवट- 356 22.आर्थिक आणिबाणी-360 23. वित्त आयोग - 280 24. घटना दुरुस्ती - 368 25. ग्रामपंचायत - 40

🔹भारतातील विविध वृत्तपत्रे व संपादक दर्पण

 🔹भारतातील विविध वृत्तपत्रे व संपादक दर्पण - बाळशास्त्री जांभेकर - 6 जानेवारी 1832   दिग्दर्शन (मासिक) - बाळशास्त्री जांभेकर - 1840   प्रभाकर (साप्ताहिक) - भाऊ महाराज   हितेच्छू (साप्ताहिक) - लोकहितवादी गोपाळ हरी देशमुख   काळ (साप्ताहिक) - शी.म.परांजपे   स्वराज्य पत्र (साप्ताहिक) -  शी.म.परांजपे   केसरी - लोकमान्य टिळक   मराठा (इंग्रजी साप्ताहिक) - लोकमान्य टिळक   दिंनबंधू (साप्ताहिक) - कृष्णाराव भालेकर   समाज स्वास्थ (मासिक) - रघुनाथ धोंडो कर्वे   विध्यर्थी (मासिक) - साने गुरुजी   कॉग्रेस (साप्ताहिक) - साने गुरुजी   साधना (साप्ताहिक) - साने गुरुजी   शालापत्रक - कृष्णशास्त्री चिपळूणकर   उपासना (साप्ताहिक) - वी.रा.शिंदे   सुबोध पत्रिका - प्रार्थना समाज   महाराष्ट्र धर्म (मासिक) - आचार्य विनोबा भावे   मानवी समता -  महर्षी धो. के. कर्वे(समता संघ)   सुधारक (साप्ताहिक) - आगरकर   बहिष्कृत भारत (पाक्षिक) - डॉ.  बाबासाहेब आंबेडकर   म...

महाराष्ट्र 2

1)महाराष्ट्र - जलाशय व धरणे* 1. कोयना - शिवाजी सागर - (कोयना) हेळवाक (सातारा) 2. जायकवाडी - नाथसागर (गोदावरी) औरंगाबाद 3. बाभळी प्रकल्प - (गोदावरी) नांदेड 4. भंडारदरा - (प्रवरा) अहमदनगर 5. गंगापूर - (गोदावरी) नाशिक 6. राधानगरी - (भोगावती) कोल्हापूर 7. मोडकसागर - (वैतरणा) ठाणे 8. उजनी - (भीमा) सोलापूर 9. तोतलाडोह - मेघदूत जलाशय (पेंच)- नागपूर 10. यशवंत धरण - (बोर) वर्धा 11. खडकवासला - (मुठा) पुणे 12. येलदरी - (पूर्णा) परभनी 2). महाराष्ट्र भुषण पुरस्काराचे मानकरी* 1. 1996 – पु. ल. देशपांडे (साहित्य) 2. 1997 – लता मंगेशकर (कला, संगीत) 3. 1999 – विजय भाटकर (विज्ञान) 4. 2000 – सुनील गावसकर 5. 2001 – सचिन तेंडुलकर (क्रीडा) 6. 2002 – भीमसेन जोशी (कला, संगीत) 7. 2003 – अभय बंग आणि राणी बंग (समाजसेवा आणि आरोग्यसेवा) 8. 2004 – बाबा आमटे (समाजसेवा) 9. 2005 – रघुनाथ माशेलकर (विज्ञान) 10. 2006 – रतन टाटा (उद्योग) 11. 2007 – रा. कृ. पाटील (समाजसेवा) 12. 2008 – नानासाहेब धर्माधिकारी (समाजसेवा) 13. 2008 – मंगेश पाडगावकर (साहित्य) 14. 2009 – सुलोचना लाटकर (कला, सिनेमा)...